बिलासपुर :-। भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल के सुकुलकारी शक्ति केंद्र में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे ने संगठन को मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने पर जोर दिया।
मासिक बैठक के उपरांत संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संत रविदास जी के विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, जिला ‘मन की बात’ प्रभारी सुरेश खटकर, विनोद शुक्ला, जिला कार्य समिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, नागेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश यादव, रमेश, सूर्यकांत, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री सुखराम खुटे, उपाध्यक्ष रंजीत सोनवानी, दीपक यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती यादव, महामंत्री ज्योति जायसवाल, सुधा यादव, ब्रिज बाई यादव, सरोजनी यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 Comments