दिनेश पाटले :-
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े जी ने
मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी पद पर नियुक्त होने पर
सुरेश खटकर जी को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर सुरेश खटकर जी ने आदरणीय सनम जांगड़े जी के निज निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मल्हार मंडल के अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, जिला कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा पूरन सिंह ठाकुर, व्यापारी संघ के सचिव सतानन्द दिव्य, व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकान्त धन लाल भार्गव सरपंच मनवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
निश्चित ही यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
संगठन ही शक्ति है – और सेवा ही हमारा धर्म है।


0 Comments