दिनेश पाटले :-
बिलासपुर पचपेड़ी विधायक श्री दिलीप लहरिया ने आज ग्राम धुर्वाकारी एवं जैतपुर स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएँ जानी तथा खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। खरीदी में अव्यवस्था को लेकर विधायक ने कहा कि अभी भी किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है साथ ही धान खरीदी केंद्र में हो रही अव्यवस्था को लेकर आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से मुद्दा उठाया जाएगा। अगले जनवरी माह के आते तक 50% धान की खरीदी नहीं कर पाएगी सरकार
विधायक ने कहा कि खरीदी केंद्र समितियों मे खरीदी लिमिट कम होने के कारण किसान चिंतित है। ऐसे में वर्तमान खरीदी सीजन के अंतिम तिथि तक समस्त किसानों का धान खरीदी कर पाना संभव नहीं है। जिसे किसानों के हित में तत्काल समय सीमा बढ़ाया जाना चाहिये!

0 Comments