नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी में 79 यूनिट रक्त दान के साथ संपन्न हुआ रक्तदान शिविर

दिनेश पाटले :-

पचपेड़ी के नवीन महाविद्यालय पचपेड़ी के रेट रिबन क्लब के तत्वाधान में हांसवानी ब्लड बैंक के सहयोग से महाविद्यालय में रक्तदान शिविर एवं निशुल्क का स्वास्थ परीक्षण का आयोजन किया गया प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती अनुराधा दीवान में स्वागत उद्बोधन में रक्तदान के फायदे बनाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात महाविद्यालय के सामान्य सहायक अध्यापक श्री मंगल चंद निराला 16 वी बार रक्त दान कर एवं रेड रिबन क्लब के सहयोग श्री अभय डहरिया 7 वी बार रक्तदान कर विद्यार्थियों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया जिसमें प्रेरित होकर विद्यार्थी 

 एवं ग्रामीण जन के सहयोग से 79 यूनिट रक्तदान के साथ रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ डॉक्टर विशाल कलवानी मेंडिलाइफ के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण भी किया गया रक्तदाताओं को हंसवाहिनी शिक्षक एवं सेवा समिति के तरफ से निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस हेलमेट हेडफोन और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया  हसवाहिनी ब्लड बैंक के तरफ से श्री अरविंद साहू साधाराम यादव नंदकिशोर की अभय और मनीष कुमार का सहयोग सराहनीय रहा इस अवसर महाविद्यालय परिवार से डॉ . दिशा रानी यादव डॉ .गीता तिवारी डॉ .पूनम  चाँदनी सुश्री गीता तिर्की सुश्री तेजस्विनी रात्रे सुश्री निशा तिवारी डॉ संगीता बंजारे रोहिणी साहू मुकेश कुमार समीर कुर्रे कन्या शाला प्राचार्य दिनेश कुर्रे निजी महाविद्यालय  से सुश्री सुनीता कुर्रे जनप्रतिनिधि श्री ज्वाला प्रसाद बंजारे पचपेड़ी व्यापारिक संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत तथा विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जन का विशेष सहयोग रहा 


Post a Comment

0 Comments