नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी में प्रवेश प्रारंभ ,पढिए पूरी डिटेल



नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी में प्रवेश प्रारंभ ,पढिए पूरी डिटेल


मस्तूरी ब्लाक के पचपेड़ी तहसील में नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी जिला बिलासपुर में सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रारंभ किया गया इस बीच लीड कालेज शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी के प्राचार्य श्री बी.आर.खूंटे के निर्देशानुसार नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी के संचालन हेतु प्रभार में प्राध्यापक  मंगलचंद निराला,डी. एल.सूर्यवंशी प्रयोगशाला तकनीशियन अनिल कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे । प्रथम विद्यार्थी के रूप में एल बी हर्षकांत का बी कॉम फर्स्ट ईयर के रूप में प्रवेश किया गया।


       इस बीच जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री संतोष यादव,सरपंच धनराज नायक,उपसरपंच रवि मधुकर,प्राचार्य शासकीय कन्या उच्च.माध्य.विद्यालय पचपेड़ी,व्याख्याता एस के सोनी, महाविद्यालय संघर्ष समिति अध्यक्ष प्रीतम प्यारे मार्शल,कांति भारद्वाज,देवेंद्र जायसवाल,सोमेश्वर लहरे,रमेश सूर्यकांत,रंजित राय, व्यापारी संघ अध्यक्ष सुरेश खटकर, लीलाराम सूर्यकांत,बुंदराम जांगड़े, परस राम सोनवानी साथ ही महाविद्यालय संघर्ष समिति के सदस्यगण एवं पचपेड़ी परिक्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments