पामगढ़। बाल संरक्षण आयोग की सदस्य पुष्पा पाटले ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी है एवं उनके दीर्घायु आयु एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
साथ ही बाल संरक्षण आयोग कार्यालय रायपुर में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्यों एवं कार्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
बता दे कि आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश भर से कांग्रेसी नेताओं एवं समर्थकों की बड़ी संख्या में बधाई देने भीड़ उमड़ी है।


0 Comments