दिनेश पाटले
मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी थाना का मामला पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) राहुल देव.शर्मा अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली अभियान चलाकर रेड कार्रवाई किया गया।
कृत कार्यवाही के दौरान ग्राम बेलपान खपरी में सुखचंद डहरिया अपने घर में अवैध कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 110 लीटर किमती 22000 रुपए को बिक्री करने के नियत से छिपाकर रखा मिला उक्त संबंध में व्यक्ति को शराब बिक्री करने एवम् रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर रिमांड में भेजी गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि.शिव कुमार साहू प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह आरक्षक सद्दाम पाटले, देवेंद्र मरकाम,किशन राय,राजकुमार पाटले, सागर खटकर, महिला आरक्षक नीता यादव, विशेष योगदान रहा।

0 Comments