दिनेश पाटले
मस्तूरी । जनपद क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में इंट भट्टा मजदूर यूनियन गुजरात और छत्तीसगढ़िया बनिहार संघ के बैनर तले गांव पचपेड़ी सूर्यवंशी समाज भवन में मजदूर बैठक आयोजित किया गया जिसमें मस्तूरी ब्लाक के 15 गांव के 40 मजदूरों ने भाग लिया।
जो कि अपना जीवन निर्वाह करने के लिए छत्तीसगढ़ से गुजरात और यूपी के अलग-अलग जिलों में रोजगार (खाने कमाने) के लिए 6 से 8 महीने ईंट भट्टों पर पलायन करते हैं उनके हक व अधिकारों एवं गुजरात सरकार की न्यूनतम मजदूरी र 800 प्रति 1000 इंट पथाई मजदूरी एवम घोड़ी मे कटने वाली 100 ईंटों से मुक्ति की जानकारी दी गई। मस्तूरी तहसील की क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया जिनमें कुल 18 लोगों की कमेटी बनी तथा उन्हें अपने अपने गांव के मजदूरों को जागरूक व मीटिंग कराने की जिम्मेदारी दी गई तथा अगस्त 2023 में ईंट भट्टा मजदूरों का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया एवं संबंधित विभाग का ज्ञापन देने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित हुआ


0 Comments