हाइवा ने बाइक सवार को सामने से मारी ठोकर, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत,मल्हार चौकी क्षेत्र के पकरिया मोड़ की घटना

दिनेश पाटले


मल्हार - मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम नेवारी के आगे पकरिया मोड़ पर हाइवा ने बाइक सवार को सामने से ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास पचपेड़ी तरफ से रेत लेकर आ रहे हाइवा क्र. CG 04 PC 9722 ने मल्हार तरफ से पचपेड़ी की ओर जा रहे हीरो डीलक्स बाइक क्र.CG 11 AJ 0251 को पकरिया मोड़ पर सामने से अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक की पहियों के नीचे आने से सिर बुरी तरह कुचल गया एवं मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना के बाद मौके


 पर पहुंची डायल 112 और मल्हार पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कार्यवाही हेतु मृतक के पर्स को देखने पर पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस मिला जिसमे मृतक का नाम तानसेन कुर्रे पिता देवनाथ कुर्रे ग्राम धरदेई पामगढ़ थाना शिवरीनारायण जांजगीर चांपा निवासी के रूप में पहचान हुई है जिसके बाद मल्हार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही मृतक के परिजनों  को सूचना दे दी गई है।एवं दुर्घटनाकारी हाईवा को जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments