निजात चलाकर पचपेड़ी थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी।

दिनेश पाटले


मस्तूरी ब्लाक के थाना पचपेड़ी का मामला पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) श्री राहुल देव.शर्मा अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 


इसी तारतम्य में थाना  पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली अभियान चलाकर रेड कार्रवाई किया गया । कृत कार्यवाही के दौरान  ग्राम सोन सबरिया डेरा में कृष्णा गोड डेरा तालाब के पास  अवैध रूप से कच्ची महुआ  शराब अधिक मात्रा में बिक्री करने  के नियत से खड़ा मिला उक्त संबंध में  व्यक्ति को शराब बिक्री करने एवम् रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु  आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त  आरोपी  के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर रिमांड में भेजी गई।

Post a Comment

0 Comments