मस्तूरी विधानसभा NSUI के अध्यक्ष बने विकास मधुकर।

दिनेश पाटले


मस्तूरी। छात्र जीवन में अपनी लगातार सक्रिय राजनीति करते हुए मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत सरगांव निवासी विकास मधुकर को एक बार फिर शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जवाबदारी सौंपी है, पूर्व में NSUI मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप कार्य कर चुके विकास मधुकर को उसके छात्र हित में अच्छे कार्य को देखते हुए इस बार उन्हें प्रमोट करते हुए NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष का जवाबदारी सौंपा है, अपने इस नए और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर विकास मधुकर अपने सभी शीर्ष नेतृत्व करने वाले नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हमेशा छात्र हित में कार्य करने की बात कही, मधुकर के इस नियुक्ति पर मस्तूरी क्षेत्र के उनके साथी कार्यकर्ता व मित्र मंडलियों में हर्ष व्याप्त है।


Post a Comment

0 Comments