दिनेश पाटले
मस्तूरी ब्लाक के ग्राम पंचायत पचपेड़ी जो कि क्षेत्रीय परिक्षेत्र के दुरुस्त ग्रामों को केंद्र बिंदु हैं ग्राम पचपेड़ी अंतर्गत आने वाले कुल 84 ग्राम पंचायत शामिल हैं जिसके अंतर्गत 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 24 उप स्वास्थ्य केंद्र केंद्र शामिल हैं जिसकी कुल जनसंख्या वर्तमान आंकड़ों के हिसाब से लगभग 151617 के आसपास है जोकि 2011 के जनगणना के अनुसार अंकित हैं ।
ग्राम पचपेड़ी पूर्ण समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग पचपेड़ी परी क्षेत्रवासी काफी लंबे समय से करते आ रहे हैं भौगोलिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो शासन के सभी नियम पात्रताओं में पचपेड़ी पूर्ण है। वर्तमान समय मे अंतिम पन्ति में आने वाले गांवो की दूरी लगभग 60से 70 किलो मीटर दुरी तय कर ग्रामीण इलाज के दूर -भटकना पड़ता हैं।
जिससे ग्रमीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गंभीर बीमारियों के अस्वस्थ होते हुए भी काफी तकलीफ उठाकर शहरो के अस्पतालो कि ओर मजबूरी वश जाना पड़ता हैं अतः प्रशासन के सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रत्येक अंतिम पन्ति के ग्रमीण जोनों को अपने नजदीकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से समस्त स्वास्थ सुविधाओं का लाभ मिलेगा समस्त पचपेड़ी परिक्षेत्र वाशिवो की काफी लम्बे समय से यह मांग है।
अति पिछड़ा बाहुल्य होना पड़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र का सर्व सुविधा स्वास्थ् सेवा मिल सके अतः जल्द से जल्द पचपेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग शासन -प्रशासन से क्षेत्रवासियों द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास जाकर व कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा था अभी तक मांग पूरा नहीं हो रहा है



0 Comments