छत्तीसगढ़ को ठगने वाला इस बजट में आम जनता को कोई लाभ नहीं होगा : मंजूलता टंडन


पामगढ़ । भाजपा नेत्री मंजूलता टंडन ने प्रदेश में जारी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का आखरी बजट पेश किया है, जनता अब आपको बाय बाय बोलने वाली हैं, कांग्रेसी कुशासन के अंतिम बजट में घोषणापत्र के वादों का कोई अस्तित्व दिखाई नहीं दे रहा, इसीलिए यह बजट नहीं सिर्फ भूपेश का लॉलीपॉप है।

कांग्रेस सरकार अपना अंतिम बजट पेश कर रहे भूपेश बघेल पिछले बजट में किये प्रावधानों, घोषणाओं को अमलीजामा पहना नहीं सके चुनाव से चंद महीने पहले कुछ करने की उम्मीद करना बेमानी है यानि सिर्फ घोषणाएं ही होंगी और कुछ भी नही ।



मंजूलता टंडन ने सवाल की क्या 2 साल का बकाया बोनस दिया ?

क्या प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा किए थे उसको पूरा किए ? क्या प्रदेश में 200 फ़ूड पार्क बन गए ? क्या सभी कर्मचारियों का नियमितीकरण किए ? क्या पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बना पाए ?

भूपेश बघेल जी अपने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का 2018 के चुनाव मे वादा किया, अब 2023 में निभाने का दिखावा क्यों कर रहे हैं । 4 साल कहाँ थे? प्रदेश के सब समझा रहे है मुख्यमंत्री जी अब तो चंद महीने में आपकी रवानगी है ।


भाजपा नेत्री मंजूलता ने बताया 16 लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास से वंचित है छत्तीसगढ़ की जनता और अब आप सर्वे की बात कर रहे हो । जब पात्र लोगो की सूचि उपलब्ध है तो सर्वे क्यों ? अब सर्वे करायेंगे तो आवास कब मिलेंगे ?

भूपेश के कथनी और करनी में 

अंतर है । मंजूलता ने कहा अब आम जनता भी कह रही है भूख, भय और भ्रष्टाचार बदलो बदलो यह सरकार । प्रदेश के सभी वर्ग को झुनझुना के अलावा कुछ नही मिला ।कांग्रेसी कुशासन के अंतिम बजट में भूपेश बघेल जी ने पूरे प्रदेश को निराश किया है।

इस बजट से छत्तीसगढ़ को बहुत उम्मीद थी लेकिन आज जन-उत्थान और विकास की रूपरेखा निर्धारित करने में यह सरकार विफल साबित हुई है।

यह बजट सिर्फ चुनाव पर आधारित है, जिससे आम जनता को कोई लाभ नहीं होगा ।

Post a Comment

0 Comments