प्रदेशवासियो के भावना के अनुरूप बजट- देव खोटेल



पामगढ़। किसान कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष  देव खोटेल  ने  छग विधानसभा में सोमवार को  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा  प्रस्तुत बजट को प्रदेशवासियों के भावना के अनुरूप बताया।जिसमे हर वर्ग का ध्यान रखते हुए इस बजट मे राशि की ब्यवस्था की गई है।

 श्री खोटेल ने आगे कहा कि इस बजट में राज्य के किसानों, कृषि मजदूरों, गांवों की आर्थिक प्रगति, शिक्षा में गुणवत्ता एवं प्रगति के नवीन आयाम, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ेवर्गों के कल्याण, महिलाओ एवं बच्चों के सर्वागींण विकास, बेरोजगार युवाओं को भत्ता एव उद्यमिता के नवीन अवसरों के सृजन, ग्रामीण एवं शहरी अधोसरचना को तेजी से विकसित करने तथा जनता के लिए संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ प्रदेश के लोगों को समर्पित है।

Post a Comment

0 Comments