दिनेश पाटले
मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत दर्रा भांठा में बड़े धूमधाम से महिला महिला दिवस मनाया गया और इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मस्तूरी विधानसभा के आम आदमी पार्टी के नेता युवा कार्यकर्ता धरम भार्गव उपस्थित रहे। एवं विशिष्ट अतिथि राकेश लोनिया ,व रेवा शंकर साहू एवं तमाम महिला संगठन ग्राम पंचायत दर्राभाठा के पंच सरपंच इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में महिला संगठन के सक्रिय महिला सदस्यों का सम्मान भी किया गया। साथ ही पुलिस विभाग में सेवा दे रहे महिला आरक्षको का भी सम्मान किया गया। महिला दिवस के उपरांत महिला संबंधित कई सारी समस्याएं एवं महिलाओं के आगे बढ़ने की बारे में उपस्थित अतिथियों ने बारी-बारी कर अपने संबोधन में बात कही, श्रुति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे आम आदमी पार्टी के युवा नेता धर्म भार्गव ने भी अपने संबोधन में कहा कि क्यों कहती है दुनिया की नारी कमजोर है, आज भी नारी के हाथों में घर चलाने में पूरी बागडोर है। कहते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।

0 Comments