मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ये है मिस्टर नटवरलाल,लोग रहे इनसे सावधान,राजस्व, पुलिस,आबकारी, एवं पंचायत विभाग इनसे रहें सतर्क।



मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी में फर्जी बिल लगाकर ढेठ लाख से अधिक रूपए के घोटाला करने वाले के ऊपर अभी तक ना f.i.r. हुआ और ना ही किसी भी प्रकार की जांच दल गठित हुआ है ,ताजा मामला मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह का है जहां एक तथाकथित दलाल रुपचंद राय अपने आप को मैटेरियल सप्लायर बताकर बकायदा फर्जी बिल लगा कर जनपद पंचायत मस्तूरी से डेढ़ लाख रुपए से अधिक राशि का गमन कर दिया है जिसकी शिकायत खुद ग्राम पंचायत के लोगों ने लिखित में मस्तूरी जनपद में विगत कई बार लिखित में शिकायत करने के बावजूद अधिकारी उस दलाल को बचाने में तुले हुए हैं। आखिर ऐसे मस्तूरी जनपद के अधिकारियों पर क्या दबाव है और किस राजनीतिक व्यक्ति का दबाव है जिसके कारण इस फरजी वेंडर बने रूपचंद राय पर कारवाही क्यों नहीं कर रही यह एक सोचने वाली बात है।



पचपेड़ी थाना में भी इसके नाम से कई शिकायत दर्ज है।


 बताते चलें कि  जानकारी के अनुसार दलाली और कमीशन खोरी करने वाले इस व्यक्ति के ऊपर पचपेड़ी थाना में भी कई प्रकार के शिकायत अवैध शराब बिक्री करवाने, जाति मामले में फंसा देने के नाम पर अवैध वसूली, व फर्जी पत्रकार बनकर कई जगह से धौस जमा कर कमीशन खोरी करने का इनके ऊपर शिकायत पचपेड़ी थाने में पहले से ही दिया जा चुका है पर पचपेड़ी पुलिस की मेहरबानी और उनकी भी हिस्सेदारी की वजह से अभी तक पचपेड़ी पुलिस भी इन पर कुछ कड़ी करवाही नहीं कर पाई है।



मस्तूरी जनपद क्षेत्र के कई सरपंच इनके अवैध वसूली से है परेशान।


अपने आप को पत्रकार बताते हुए जनपद क्षेत्र के कई सरपंचों को सूचना के अधिकार लगाने के नाम पर और आपके काम काजो पर करवाही करवा दूंगा कहकर क्षेत्र के सरपंचों पर आए दिन प्रताड़ित करने का भी मामला इनका कई बार सामने आया है जिसका शिकायत भी पचपेड़ी थाने में दर्ज है।



राजस्व अधिकारियों को भी नहीं बख्शा है अपने फर्जी कारनामों से...



मस्तूरी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह  चिलहाटी सहित कई जगहों पर फर्जी पट्टा और शासकीय भूमि को अपने परीजनों के नाम पर चढ़ा कर राजस्व विभाग को भी चूना लगाने में कहीं कसर नहीं छोड़ा है इसके साथ में इसके एक दो और साथी भी हैं जो शासकीय भूमि को अपने नामों पर चढ़ा कर खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। जिसको खबर के अगले अंक में प्रकाशित भी किया जाएगा। के किन-किन खसरा नंबर की जमीनों को किसके किसके नाम पर चढ़वाया गया है। आम भाषा में अगर सीधा-सीधा कहा जाए तो मस्तूरी क्षेत्र के यह लोग नटवरलाल साबित हो रहे हैं। जो अपने आप को पत्रकारिता का फर्जी चोला ओढ़ कर लोगों को सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments