दिनेश पाटले
मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी महाविद्यालय से अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.)संबद्ध संत गुरुघासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पचपेड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की बी. एस. सी. प्रथम वर्ष की नियमित स्वयंसेवक अर्पिता घृतलहरे पिता श्री भागवत प्रसाद घृतलहरे का चयन सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) गुजरात में हुआ है।
राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत 10 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर सरदार वल्लभ पटेल विश्वविद्यालय वल्लभ विद्यानगर, आनन्द,(गुजरात) मे आयोजित हैं। जिसमे छात्रा अर्पिता घृतलहरे का चयन हुआ है कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आर. के जायसी ने बताया कि इससे राष्ट्रीय सेवा योजन के अंतर्गत इससे पहले 28 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक से सात दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष शिविर कृष्णा महाविद्यालय खम्हरिया दुर्ग में हमारे पचपेड़ी महाविद्यालय की प्रियंका सोनी पिता श्री सरवन सोनी बी. एस. सी. प्रथम वर्ष की नियमित छात्रा का चयन हुआ हैं। जिसमे वह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 4 फरवरी को महाविद्यालय का बैनर लिए हुए सफल शिविर कर महाविद्यालय पहुँची जिसमे महाविद्यालय के/प्राध्यापकगणो व स्वयंसेवको ने मिलकर फूलमाला व श्रीफल से स्वागत किया गया था
आज 8 फरवरी 2023 को स्वयंसेवक अर्पिता घृतलहरे व इस शिविर में जाने वाले जिले के और स्वयंसेवको को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक सम्मनीय डॉ. मनोज सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ व महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री/सुनीता कुर्रे-रेलवे स्टेशन बिलासपुर में छोड़ने पहुंचे और स्वयंसेवको का उत्साह वर्धन किया,उक्त दिवस में छात्रा अर्पिता घृतलहरे का मनोबल बढ़ाने आये महाविद्यालय के नियमित स्वयंसेवक प्रियंका सोनी जो कि राज्य स्तरीय सफल शिविरार्थी है, साथ ही स्वयंसेवक ओमप्रकाश सोनवानी, जसवंत चतुर्वेदी, सुर्या बंजारे, विकेश कुमार रहे.


0 Comments