दिनेश पाटले
मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) श्री राहुल देव.शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली अभियान चलाकर रेड कार्रवाई किया गया । कृत कार्यवाही के दौरान देवकी केंवट ग्राम भिलौनी का अपने घर के आंगन में बने बाथरुम में अवैध कच्ची महुआ शराब अधिक मात्रा में बिक्री करने के नियत से छिपाकर रखा मिला उक्त संबंध में महिला को शराब बिक्री करने एवम् रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु आरोपी महिला द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर रिमांड में भेजी गई।

0 Comments