राष्ट्रीय एकता शिविर गुजरात में परचम लहराकर आई पचपेड़ी महाविद्यालय की छात्रा- अर्पिता घृतलहरे


अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छ. ग.)संबद्ध संत गुरुघासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पचपेड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की बी. एस. सी. प्रथम वर्ष की नियमित स्वयंसेवक अर्पिता घृतलहरे पिता श्री भागवत प्रसाद घृतलहरे का चयन सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) गुजरात में हुआ है। राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत 10 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक सात दिवसीय 


विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर सरदार वल्लभ पटेल विश्वविद्यालय वल्लभ विद्यानगर, आनन्द,(गुजरात) मे आयोजित है जिसमे छात्रा अर्पिता घृतलहरे का चयन हुआ थाकॉलेज की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुनीता कुर्रे ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजन के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर में हमारे संत गुरुघासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पचपेड़ी की अर्पिता घृतलहरे पिता श्री भागवत प्रसाद घृतलहरे ग्राम-बिनौरी बी. एस. सी. प्रथम वर्ष की नियमित छात्रा का चयन हुआ हैं। जिसमे वह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 20 फरवरी को महाविद्यालय का बैनर लिए हुए सफल शिविर कर महाविद्यालय पहुँची जिसमे महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती ऐश्वर्यालक्ष्मी,व श्रीमती संध्या कश्यप जी ने आरती व तिलक लगाकर अर्पिता का स्वागत किया व स्वयंसेवको ने अर्पिता का मुँह मीठा कराकर,माला पहनाकर स्वागत किया महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर के जायसी जी व महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री दुजराम कुर्रे जी ने श्रीफल औऱ गुलदस्ते से अर्पिता का भव्य स्वागत किया और कहा कि आप हमारे महाविद्यालय की गौरव हो साथ ही बधाई दी,व पढ़ लिखकर सफल होने का आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुनीता कुर्रे 


को भी बधाई दिये व कहा कि वे इसी प्रकार महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाती रहेस्वयंसेवको ने मिलकर फूलमाला व श्रीफल से स्वागत किया उक्त दिवस में महाविद्यालय के प्राध्यापक  श्री दुजराम कुर्रे जी,श्री डी. के.पाटले, श्री रजनीकांत पाटले श्री आरजुकान्त,श्री अशोक पाटेकर, श्री शनि बर्मन, श्री फेकू पाटले,  श्री बी कर्मकार, श्री योगेश कैवर्त श्रीमती शालनी कर्मकार जी  ममता कैवर्त जी उपस्थित रहे स्वयंसेवको में, मनोबल बढ़ाने आये महाविद्यालय के नियमित स्वयंसेवक प्रियंका सोनी जो कि राज्य स्तरीय सफल शिविरार्थी है,साथ ही स्वयंसेवको में सलमान,शंकर ,डीएन विकेश,भोला,संदीप,तरुण, निशा, अर्पिता,चार्ली, अलका,पुष्पा बावरे, सुमन सूर्यवंशी, लक्ष्मीन,संजना,निशा,रजनी,प्रियंका , संजना,निकिता , प्रतिभा, अंजलि, मनीष कुमार यादव,जमुना पाटले विकेश कुमार,सुरेन्द्र कुमार,नन्द कुमार,ओमप्रकाश,सुमित,जसवंत, अल्ताफ़,सुर्या, दुर्गेश्वर,देवकुमार इत्यादि सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments