ग्रामों में खेल के आयोजन से युवा अपनी छत्तीसगढ़ स्वाभिमान को आगे ले जा रहे है - डॉ प्रेमचन्द जायसी

दिनेश पाटले


मस्तूरी विधानसभा के ओखर परिक्षेत्र के ग्राम कुटेला में मा.सुभद्रा क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रेमचन्द जायसी ने कहा खेल से ग्राम में आपसी भाईचारा एवम समरसता को बढ़ावा मिलता है, छत्तीसगढ़ सरकार का भी यही उद्देश्य है की ग्रामीण प्रतिभा आगे बढ़े ,


और छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता सुरक्षित हो , छत्तीसगढ़ का मान,अभिमान आगे बढ़े, जायसी जी ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन एवम् बेरोजगारी भत्ता का निर्णय युवाओं को आगे बढ़ने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुत्तन दुबे जी, जोन अध्यक्ष मस्तूरी व थकुरदेवा अमृत राठौर जी, केशव साहू जी,मदन लहरे जी, व मां सुभद्रा क्रिकेट टीम आयोजन समिति एवम गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments