दिनेश पाटले
मस्तूरी ब्लॉक के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी में दिनांक 20/ 01/2023 को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों का तिमाही बैठक संपन्न हुई lजिसमें श्री चितरंजन कुमार राठौर( प्रभारी प्राचार्य )ने बताया कि बैठक शासन के मंशानुरूप प्रत्येक तिमाही में होने वाली बैठक हैl इसमें बेसलाइन परीक्षा के परिणाम,उपचारात्मक शिक्षा2022-23 ,PFMS द्वारा शासन से प्राप्त राशि का उपयोग, अर्धवार्षिक परीक्षा, बच्चों की उपस्थिति, बोर्ड परीक्षा में केंद्र संचालन सम्बंधी, 26 जनवरी( गणतंत्र दिवस)
के बारे में चर्चा किया गया एवं पूर्व प्राचार्य, श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव जी के आकस्मिक निधन पश्चात विगत 2 वर्षों के आय- व्यय के संबंध में,विद्यालय के शुल्क, एवम दस्तावेज, अप्राप्त होने संबंधी, एवं बालक पचपेड़ी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी-अंग्रेजी माध्यम बनाये जाने संबंधित चर्चा की गईl बैठक में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष, कांति कुमार भारद्वाज, श्री धनराज नायक(सरपंच) ग्राम पंचायत पचपेड़ी, श्री भूषण सिंह मधुकर (सांसद प्रतिनिधि),श्री शंकर लाल गुप्ता(विधायक प्रतिनिधि )श्री विजय नामदेव( ब्लॉक उपाध्यक्ष कांग्रेस समिति, मस्तूरी) श्री लीलाराम सूर्यकांत,श्री धर्मेंद्र कुमार पाटले,श्री उमाशंकर मधुकर,श्री संजय कुमार मधुकर,श्री बुन्दराम जांगड़े ,श्री दिनेश पाटले (मीडिया प्रभारी,पचपेड़ी) श्रीमती शकुंतला अहमद (कोषाध्यक्ष)श्रीमती श्रुति मिश्रा (व्याख्याता) श्री अश्वनी कुमार साहू (व्याख्याता)श्रीराम बंजारे (लिपिक),श्री रमाकांत कुर्रे (लिपिक), सहित शाला के समस्त शिक्षकगण ,गणमान्य नागरिक व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

0 Comments