दिनेश पाटले
०० टैक्स चोरी करने वाले मिलरो व बिचौलियों से मिलकर शासन को लगा रहे करोडो के राजस्व का चुना
०० कृषि उपज मंडी समिति जयरामनगर बिलासपुर में किसानों से हो रही अवैध वसूली
०० जयरामनगर कृषि उपज मंडी के सचिव प्रशांत मिश्रा की निष्क्रियता से मनोनित सदस्यों में है भारी आक्रोश
बिलासपुर| एक तरफ किसानो की सरकार व किसान पुत्र मुख्यमंत्री किसानो की उन्नति व आर्थिक सबलता लाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाए चला रही है जिससे किसान खुशहाल है वही दूसरी तरफ जयरामनगर कृषि उपज मंडी में बिना प्रशिक्षण के नव सीखिए को प्रभारी सचिव बनाया गया है जिसके द्वारा सहित तरीके से अवज्ञा पत्र भी नहीं काटा जा रहा है वही क्षेत्र के राइस मिलर जो बिना रायल्टी के टैक्स चोरी करने में माहिर है के साथ प्रभारी सचिव मिलीभगत कर अपने जेबे भरकर शासन के जेबे खाली करने लगा हुआ| शासन को करोडो के राजस्व को चुना लगाने वाले तथा टैक्स की चोरी करने वाले मिलरो व बिचौलियों से साठगाठ करने वाले जयरामनगर कृषि उपज मंडी के प्रभारी सचिव के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग किसानो, मंडी समिति के सदस्यों व् क्षेत्रवासियों ने किया है|
जयरामनगर कृषि उपज मंडी एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे 132 ग्राम पंचायत होने के साथ ही मंडी में 160 किलोमीटर के दायरे तक के गावो के किसान अपना धान बिक्री करते है, प्रभारी सचिव का बिचौलियों के साथ भी साठ-गाठ है जो गाव गाव में किसानो से धान की खरीदी कर कृषि उपज मंडी में पीछे के रास्ते से घुसपैठ कर अपनी जेबे गर्म करने में लगे हुए| सूत्रों की माने तो प्रभारी सचिव द्वारा मंडी क्षेत्र के बिचौलियों से प्रति दुकानदार 5 से 10 हजार, बड़े दुकानदारों व्यापारियों से 50 हजार तथा साठ-गाठ वाले राइस मिलरो 2 से 3 लाख हरम महीने की अवैध वसूली की जा रही है| जयरामनगर कृषि उपज मंडी में ऐसे दुकानदारों की संख्या सैकड़ो की तादाद में है जहा धान की खरीदी-बिक्री हो रही है जिसके खिलाफ प्रभारी सचिव द्वारा किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की जा रही है| जयरामनगर कृषि उपज मंडी में बेलतरा विधानसभा व बिल्हा विधानसभा क्षेत्र का कुछ कुछ हिस्सा आता है जहा के किसानो के साथ मंडी प्रभारी सचिव के द्वारा शोषण किया जा रहा है| क्षेत्रवासियों व किसानो ने मंडी प्रभारी सचिव के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्यवाही करने तथा प्रभारी सचिव को हटाकर प्रशिक्षित स्थायी नए सचिव को प्रभार देने की मांग किया है|
जयरामनगर कृषि उपज मंडी सदस्यों की नहीं सुनते प्रभारी सचिव :- जयरामनगर कृषि उपज मंडी के प्रभारी सचिव प्रशांत मिश्रा की नियुक्ति को लेकर ही कई तरह के सवाल खड़े है सर्वप्रथम मंडी सचिव के पद पर बैठे प्रभारी सचिव प्रशांत मिश्रा प्रशिक्षित नहीं है वही मंडी के सदस्यों को बिना विश्वास में लिए मंडी के कई अहम् निर्णय मनमानी करते हुए लेते है जिससे मंडी सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है| मंडी में व्याप्त अनियमितताओं से किसान व् क्षेत्रवासी भी परेशान है जिसके चलते मंडी सदस्यों, किसानो व क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है तथा मंडी प्रभारी सचिव को हटाकर स्थायी मंडी सची की नियुक्ति करने की मांग शासन-प्रशासन से किया है|
कृषि उपज मंडी सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप :- जयरामनगर कृषि उपज मंडी के मनोनीत सदस्यों ने प्रभारी सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए है, सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा कृषकों की फसल खरीदि को 2 माह से अधिक समय पूर्ण हो चुका है जिसमे राज्य शासन द्वारा अवैध व्यापार की रोक थाम हेतु प्रत्येक मण्डी क्षेत्र में टीम गठित कर जांच करने व अवैध प्रकरण बनाकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है, आज दिनांक तक मंडी समिति जयरामनगर द्वारा एक भी अवैध प्रकरण का केस नहीं बना है व्यापारीयो द्वारा कोचियो और बिचौलियों के मध्यम से कृषकों के फसलो को मनमर्जी दर पर खरीद कर किसानों का शोषण किया जा रहा है यहां सचिव द्वारा कोचियो व व्यापारी वर्ग को संरक्षण प्रदान कर प्लेसमेंट के कर्मचारियों के माध्यम से किसानों से ही अवैध रूप से वसूली करवाई जा रही है, मंडी समिति में 4 उपनिरीक्षक पदस्थ है परन्तु किसी को भी न ही सौदा पत्रक जारी किया गया है न ही मण्डी शुल्क जारी करने हेतु रसीद बुक जारी की गई हे घ्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी से सौदा पत्रक कटवाया जा रहा है क्या को यह अधिकार प्राप्त है। सचिव माह में ब मुश्किल 5 से 7 दिन ही कार्यालय आते है अक्सर पूछे जाने पर वह घर पर ही जरुरी काम से रुके रहने की बात करते है एवम समस्त कार्य लिपिक व लेखापाल को अपने घर बुला कर ही निस्पादन करते है। मण्डी सचिव अपने कार्य के प्रति कितने उदासीन है इसका अंदाजा आप स्वयं लगा सकते है इस से न केवल किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि मण्डी समिति व राज्य सरकार की छवि भी किसानो व आम नागरिकों के समक्ष धूमिर हो रही है एवम मण्डी समिति को अत्यधिक आर्थिक क्षति हो रही है। मनोनीत सदस्यों ने इस मामले पर संज्ञान में लेते हुए सचिव पर उचित कार्यवाही करने की मांग किया है|

0 Comments