दिनेश पाटले
मस्तूरी किरारी नहर पारा में गाँव के प्रबुद्ध जनों सरपंच व सूर्र्यवंशी समाज के युवाओं द्वारा समाज सुधारक मोहर साय जी के जयंती का आयोजन किया गया।जिसमें समाज प्रमुख लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथि के रूप में शामिल कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने आयोजकों को बधाई एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता एवं समरसता को बढ़ावा मिलता है युवाओं को सही दिशा मिलता है। कार्यक्रम में उपस्थित सूर्यवंशी समाज के जिला अध्यक्ष ने घोषणा किया कि अगला मोहर साय जी का जयंती जिला स्तर में भव्य रूप से मनाया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक दिलीप लहरिया जी, सुर्यवंशी जिला अध्यक्ष नंद किशोर डहरिया जी, तमेश सिंह ठाकुर जी, कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह जी , महासचिव मनिष सेंगर जी , अन्नू करियारे, राहुल सिंह जी, लखन टंडन जी, बादल खुटे आयोजन कर्ता में सरपंच कुंजराम बेन, लक्ष्मी नारायण बेन, अध्यक्ष कमलेश गढेवाल, अजय बेन, रोहित करियारे, अर्जुन लास्कर, शरद सुर्यवंशी, संत कुमार, संदीप बृजवासी, शिवकुमार, रमेश, सुरेश, जितेंद्र बेन, प्रदीप लास्कर,रवि, विनोद, राहुल आदि


0 Comments