नशे में धुत एक युवक ने लगाई फांसी ग्राम पंचायत धुर्वाकारी

दिनेश पाटले



पचपेड़ी- थाना क्षेत्र के ग्राम ध्रुवाकारी बजरंग चौक के पास रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।वही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है।



मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ध्रुवाकारी निवासी नीतीश भारद्वाज पिता अनिल भारद्वाज उम्र 30 वर्ष ने बीती रात अपने कमरे के म्यार में गमझे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।आज सुबह देर तक नही उठने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब उठाने गए तब घटना के बारे में पता लगा जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों सहित 



पचपेड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला की मृतक मंगलवार शाम 4,30 बजे के आसपास शराब पीकर अपने घर पहुँचा जिसके बाद अपनी पत्नी से विवाद होने लगा विवाद होते देख मृतक की पत्नी ने अपने भाई को बुला अपने दोनो बच्चों के साथ मायके मल्हार चली गई इसके बाद युवक घर मे अकेला था। जिसकी फंदे पर लटकी लाश मिली फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजकर पुलिस मृतक द्वारा उठाये गए आत्मघाती कदम के वजह की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments