राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर में चयनित हुई पचपेड़ी महाविद्यालय की स्वयंसेवक प्रियंक सोनी

 दिनेश पाटले


अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ से सम्बद्ध संत गुरुघासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पचपेड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की बी.एस. सी. प्रथम वर्ष की नियमित स्वयंसेवक कु. प्रियंका सोनी पिता श्री  सरवन सोनी का चयन दिनाँक-28/01/2023 से 03/02/2023 तक राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय  राज्य स्तरीय विशेष शिविर दुर्ग में हुआ इस विशेष उपलब्धि हेतु छात्रा प्रियंका सोनी को,व कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुनीता कुर्रे जी को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के.जायसी जी समस्त प्राध्यापकगण व महाविद्यालय परिवार ने विशेष सहयोग व शुभकामनाएं दिये इस शिविर में कुल 30 स्वयंसेवक अलग-अलग महाविद्यालय व जिले से सम्मिलित हुए है,

डॉ. मनोज सिन्हा राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक अधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ ने कहा कि मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि प्रियंका सोनी अपने पचपेड़ी महाविद्यालय की पहली स्वयंसेवक है जो  राज्य स्तर पे पहुंची है.सभी स्वयंसेवको को रेलवे स्टेशन छोड़ने व उसका उत्साह वर्धन करने डॉ मनोज सिन्हा राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला समन्वयक अधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर प्रकोष्ठ,महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुनीता कुर्रे सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री दुजराम कुर्रे व NSS के नियमित स्वयंसेवक अर्पिता घृतलहरे, ओमप्रकाश सोनवानी, सुर्या बंजारे, जसवंत चतुर्वेदी, साथ रहे..!

Post a Comment

0 Comments