दिनेश पाटले
मस्तूरी ब्लॉक के संत गुरु घासीदास शिक्षा महाविद्यालय पचपेडी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं अधिकारी कर्मचारी के साथ मिलकर 74 वॉ गणतंत्र दिवस मनाया गया इस अवसर पर छात्र/छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत,भाषण, व कविता, का आयोजन किया गया
और साथ ही बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की भी पूज अर्चना किया गया जिसमें महाविद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉक्टर आर. के.जायसी के द्वारा झंडा फहराया और मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप जलाकर पूजा अर्चना की एवं गणतंत्र दिवस पर अपना उदबोधन दिया जिसमें महाविद्यालय के सभी स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

0 Comments