मस्तूरी ब्लॉक के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी में ध्वजारोहण का कार्यक्रम जिला पंचायत बिलासपुर सदस्य श्रीमती किरण संतोष यादव, सरपंच ग्राम पंचायत पचपेड़ी, श्री धनराज नायक, SMDC अध्यक्ष श्री कांति कुमार भारद्वाज, सांसद प्रतिनिधि श्री भूषण सिंह मधुकर, विधायक प्रतिनिधि श्री शंकर लाल गुप्ता, श्री संतोष यादव संस्था प्रबंधक पचपेड़ी,श्री उमाशंकर मधुकर, श्री परमेश्वर गुप्ता, श्री पप्पू मधुकर, श्री देवेंद्र जायसवाल, श्री संजय मधुकर , पूर्व सरपंच श्री चंद्र प्रकाश कुर्रे, श्री सुरुज लाल मधुकर , श्री बूंद राम जांगड़े, श्री रमेश सूर्यकांत, श्री तिरिथराम मधुकर, श्री धर्मेंद्र पाटले पंच, श्री प्रदीप मार्शल पंच, श्री दिनेश कुमार पाटले मीडिया प्रभारी,व ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं पंचगण द्वारा किया गया।
श्री चितरंजन कुमार राठौर(प्रभारी प्राचार्य) ने सभी को गणतंत्र दिवस कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को उच्च स्तर पर पहुंचाने की बात कही, एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय बनाए जाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं पूर्व प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी प्रतिनिधिगण व पंचगण के अतिरिक्त विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती शकुंतला अहमद, श्री संतोष कोसले व्याख्याता ,श्री आर.डी. सूर्यवंशी व्याख्याता, श्रीमती श्रुति मिश्रा व्याख्याता, श्री राजेंद्र कुमार जांगड़े व्याख्याता,श्री अश्वनी कुमार साहू व्याख्याता, श्री श्रीराम बंजारे सहायक ग्रेड 2, श्री मणि शंकर शर्मा सहायक ग्रेड 3, श्री रमाकांत कुर्रे सहायक ग्रेड 3, श्रीमती कुशल घृतलहरे प्रभारी प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बालक पचपेड़ी, एवं श्री अनवर अहमद खान शिक्षक,श्री किरण कुमार कुर्रे भृत्य, श्री संजय कुमार कुर्रे एवं श्री दीपेंद्र कुमार कुर्रे सफाई कर्मचारी सहित विद्यालय के स्काउट गाइड एवं रेड क्रॉस व इको क्लब के सभी छात्रों सहित सभी विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन बच्चों को प्रसाद वितरण कर किया गया।
।

0 Comments