मस्तूरी कोविड सेंटर के सामनों के गायब होने की जांच करने SDM को युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।

दिनेश पाटले


मस्तूरी।  ग्राम पंचायत मस्तूरी (आंकडीह रोड) में शासकीय बालक छात्रावास को कोविड 19 (कोरोना) पीडित लोगों की सहयता एवं ईलाज के लिए उक्त छात्रावास को कोविड 19 सेंटर बनाया गया था, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्र में लगे प्लांट / खदानों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामिणों के द्वारा जनसहयोग कर सहयोग रुपी 15-20 लाख रुपयें इकट्ठा कर बीस बिस्तर का आधुनिक समानों से सुसज्जित कोविड मरीजों हेतु सर्वसुविधा युक्त कोविड 19 सेंटर तैयार किया गया था। 


जो विगत 6 माह बाद वहां उपयोग हेतु लगे सभी समान गायब हो गये है। सूत्रों की माने तो जिसे इन समानों की जवाबदारी सौपी गयी थी उन्ही लोगों की संरक्षण में यह सभी समान आज गायब है। जिसको मस्तूरी क्षेत्र के उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लाने और उसका जांच कराने के लिए मस्तूरी युवा काग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल ने मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा को जांच कर जवाबदार लोगों के ऊपर गलत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।


जानकारी के लिए आपको अवगत कराते चले  कि कोविड19 के समय इस छात्रावास को सर्व सुविधा युक्त कोविड-19 सेंटर बनाया गया था जिसका शुभारंभ करने तत्कालीन कलेक्टर सारांश मित्तर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान सहित क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर बांधी पूर्व विधायक लहरिया सहित कई भाजपा कांग्रेस के जनप्रतिनिधि शामिल रहे लेकिन जन सहयोग से बने इस कोविड सेंटर के सामानों के पार करने वाले जवाबदार के ऊपर आखिर करवाही करवाने में जनप्रतिनिधियों की भी चुप्पी लोगों के समझ से परे है।

Post a Comment

0 Comments