उन्नत प्राथमिक शाला सुकुलकारी के शिक्षक छह माह से स्कूल से नदारद, विभाग मौन

दिनेश पाटले



एक ओर शासन बधाों के शिक्षा को लेकर नित्‌ नई योजना बनाने में जुटी हुई है वहीं दूसरी ओर शिक्षक शासन के निर्देशों को धत्ता बता रहे हैं। इसका उदाहरण शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला सुकुलकारी  में देखने को मिला जहां शिक्षक विगत छह माह से  गायब है।  गुस्साये ग्रामीणों ने इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई है उसके बावजूद भी आज तक इस पर कोई कार्यवाही और अन्य शिक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते शाला में अध्ययनरत्‌ बधाों की पढ़ाई का स्तर गिर गया है।



मस्तूरी विकासखण्ड अंतर्गत सुकुलकारी  ग्राम पंचायत में उन्नत शासकीय प्राथमिक शाला संचालित है जहां बधाों की दर्ज संख्या 81 है। यहां शिक्षक के पद पर अनिल गिरी गोस्वामी पदस्थ है। ग्रामीणों के मुताबिक वे सिर्फ नाम के लिए पदस्थ है उन्हें स्कूल से कोई लेना-देना नहीं रहता है।  इस  वर्ष 2022, 25 जून से 6 दिसंबर  आज पर्यंत स्कूल नहीं पहुंचे। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है बकायदा संकुल समन्वयक द्वारा अवलोकन पंजी में लगातार कई महीने से उनके उनुपस्थित रहने की जानकारी भरी गई है। विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा भी इसकी जानकारी बीईओ को दी गई लेकिन कार्रवाई तो दूर बीईओ एवं शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी यहां झांकने तक नहीं पहुंचे। इसके बाद संकुल समन्वयक एवं अन्य पदस्थ सहकर्मियों ने शिक्षक की शिकायत करना ही छोड़ दिया। वहीं इतने लंबे समय से अनुपस्थिति के बावजूद शासकीय प्राथमिक विद्यालय में किसी भी ने शिक्षक को पदस्थ  नही किया गया ऐसे में समझा जा सकता है कि शिक्षा विभाग के बीईओ,एबीईओ एवं अन्य अधिकारी बधाों के शिक्षा को लेकर कितने गंभीर हैं। 

प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक उन्नत सुकुलकारी



इनका कहना है-


शिक्षक अनिल गिरी गोस्वामी पिछले 25 जून से 06 दिसंबर तक स्कूल नहीं आ रहा है जिसका वेतन पिछले 4 माह से रोक दिया गया है शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला सुकुल कारी में बहुत जल्द दूसरा शिक्षा का व्यवस्था करेंगे


अश्वनी भरद्वाज

 विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी

Post a Comment

0 Comments