*अवैध बोरिंग कब्जा को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पार्षद राजेन्द्र चन्द्राकर द्वारा धरना प्रदर्शन में समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद विजय साव*

 जिला- महासमुंद शहर के वार्ड क्रमांक 23 में स्थित ,25 30 साल पुराना बोरिंग 30 नवंबर की रात चोरी हो गया जब वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद राजेन्द्र चन्द्राकर और वार्डवासीयो ने रिपोर्ट लिखाने थाना प्रभारी के पास गये तो उन्होंने कहा जब तक नगर पालिका के बडे़ अधिकारी आदेश नहीं देंगे तो एफआईआर नहीं कर सकते पार्षद राजेन्द्र चन्द्राकर ने बताया की जिस स्थान पर बोरिंग था उसे स्व. बिसाहू  ध्रुव द्वारा जनहित एवं पुण्य काम के लिए दान में दिया था पर अब सिकंदर खान नाम के व्यक्ति द्वारा कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है पार्षद राजेन्द्र चन्द्राकर ने कहा वैसे तो सिकंदर खान के द्वारा 9 माह पहले से ही कब्जा कर लिया गया था जिसकी




 शिकायत वार्ड वासियों के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी तहसीलदार,पुलिस अधीक्षक,विधायक महोदय और कलेक्टर जन चौपाल में 24-04-2022 को दिया जिसके बाद कलेक्टर ने 16-11-2022 को तहसीलदार महासमुंद को इस प्रकरण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.पार्षद राजेन्द्र चन्द्राकर ( राजू) ने कहा कि पहले बोरिंग था तो आस - पास के लोग पानी भरते थे और नल में पानी नहीं आता था तो पूरे वार्ड के लोग पानी भरने आते थे पर अब नल में पानी नहीं आयगा तो मेरे वार्ड के लोग कहां पानी भरने कहां जायेंगे इस कारण हम बोरिंग चोर को पकड़वाने और उस भूमि पर कब्जा करने वाले सिकंदर खान के ऊपर कायर्वाही करने की मांग को लेकर वार्ड वासीयो के साथ धरने पर बैठे है. इसमें समर्थन देने के लिए पूर्व पार्षद विजय साव पहुंचे उन्होंने कहा जनहित के लिए है इस लिए धरना में समर्थन कर रहे हैं, पार्षद देविचंद राठी,पूर्व पार्षद राजू साहू पूर्व पार्षद अरविन्द पहरे सहित मालती नायक,शीला सिक्का, सन्नी श्रीवास्तव,भूमिका सागर, बुधहारी मानिकपुरी,पिंकू यादव रवि सिंह ठाकुर, रितु यादव,भावेश राजपूत, मानकी मानिकपुरी,उर्मिला सोनवानी, देवेंद्र मांझी महेंद्र यादव कुमारी यादव, सुशीला सागर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments