जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री एवं पूर्व पार्षद विजय साव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर नेम प्लेट लगाएं


महासमुंद जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री एवम पूर्व पार्षद विजय साव ने मुझे गर्व है मैं कांग्रेस कार्यकर्ता हूं के तहत डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड न.28 मौहारी भाठा,बीटी आई रोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ...

के घर जाकर नेम प्लेट लगवाया वार्ड नंबर 28 के सभी युवा, सियान, और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर के सामने नेम प्लेट लगाया गया है अपने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर नेमप्लेट लगा रहे हैं। इस पर कार्यकर्ता का नाम, वार्ड का नाम के साथ कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी लगा हुआ है।दर्जनों कार्यकर्ताओं के घर पर खुद नेम प्लेट लगाया। इस दौरान उन्होंने अपने नेताओं के साथ समर्पित कार्यकर्ताओं के जिंदाबाद का भी नारा लगाया।इसमें क्षेत्रीय जनता से मुलाकात हो रही है। उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने की कोशिश हो रही है। उनकी मांगों के अनुरूप काम करने की बात हो रही है। इसकी वजह से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिख रहा है। मैंने तय किया है कि वार्ड में कांग्रेस के खांटी और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने के लिए ऐसे नेम प्लेट लगाउंगा। कार्यकर्ताओं के घरों पर एक जैसा नेमप्लेट होगा। उनकी कोशिश है कि पूरे वार्ड सभी कार्यकर्ताओं के घरों पर ऐसे नेम प्लेट लगाए जाएंगे।..


Post a Comment

0 Comments