विजय साव ने कहा किदूरस्थ वनांचल एवं जनजातीय क्षेत्रों में जनसामान्य तक चिकित्सा सेवायें पहुचानें के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना हाट-बाजार क्लिनिक योजना

दिनेश पाटले


 जिला-महासमुंद संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद विजय साव ने कहा किदूरस्थ वनांचल एवं जनजातीय क्षेत्रों में जनसामान्य तक चिकित्सा सेवायें पहुचानें के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना प्रारंभ की गई।




 जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों के लोगों को उनके क्षेत्र तक चिक्त्सिकीय सुविधा उपलब्ध हो रही है। हाट बाजार क्लीनिक को ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लोगों को समय पर दवाईयां व ईलाज की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना दूरस्थ इलाकों के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। हाट-बाजार में आने वाले लोगों को अब हाट-बाजार में ही क्लीनिक से स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ मिलने से आसानी हो गई है योजना के तहत मोबाइल टीम, चिकित्सकों और आवश्यक उपकरणों सहित पहुंचकर लोगों का इलाज कर रही है। इसके साथ ही अन्य जांच भी मौके पर की जाती है। यहां लोगों को नि:शुल्क दवाएं भी दी जा रही है।मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना अपने लक्ष्य में खरी उतर रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य के समस्त जिलो के प्रमुख हाट-बाजारो में स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे है जिसका उद्देश्य सुदूर में बसे ग्रामीणों क्षेत्रों को ग्राम के नजदीक ही उपचार कराने की सुविधा को उपलब्ध कराना था, ताकि व्यक्ति स्वंय अथवा अपने परिजनों की मुख्यालय के किसी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए लाने के बजाय गांव के नजदीक अपना उपचार करा सके। इससे न केवल बीमार व्यक्ति को लाने-ले-जाने की स्थिति से हो रही परेशानी से मुुक्ति दिलाना था बल्कि तथा कथित झाड़-फुक अथवा देशी इलाज करने वाले व्यक्तियों से उन्हें बचाना भी था। ज्ञात हो कि इन शिविरों में न केवल मौसमी बीमारियों, बुखार, उल्टी-दस्त, मलेरिया जैसी बीमारियों की दवा नि:शुल्क दी जाती है बल्कि इसके साथ-साथ लोगो में स्वास्थ्य जागरुकता संबंधी परामर्श भी दिए जाते है। इसके अलावा गंभीर रोग होने की स्थिति में मुख्यालय अथवा अन्य बड़े अस्पतालों के लिए रिफर भी किया जाता है। कुल मिलाकर शासन की इस कल्याणकारी योजना का लाभ दूरस्थ ग्राम में बसे हर एक ग्रामीण को मिला रही है।

Post a Comment

0 Comments